CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backराजस्थान किसान आयोग द्वारा संस्थान में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन



 केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में दिनांक 29 सितम्बर, 2022 को राजस्थान किसान आयोग द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टोंक जिले के 350 प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों, भेड़-बकरी पालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सम्मानीय महादेव सिंह खण्डेला एवं राजस्थान किसान आयोग के अन्य अधिकारी एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद कार्यक्रम में किसानों एवं पशुपालकों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों से खेती एवं पशुपालन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, तारबन्दी योजना, फार्म पोण्ड स्कीम एवं न्यूनतम समर्थन किमत पर फसल खरीद अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु आग्रह किया एवं इन योजनाओं का किसान कैसे लाभ ले सकें इसके बारे में भी किसानों को जागरूक करने हेतु निवेदन किया। साथ ही खेती एवं पशुपालन की नवीनतम तकनीकियों जैसे जैविक खेती, बायोगेस निर्माण, कैंचुआ खाद इत्यादि उन्नत तकनीकियों को अपनाने हेतु विचार विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षमता कर रहे सम्मानीय महादेव सिंह जी खण्डेला ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि किसान आयोग लगातार किसानों से संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान हेतु कार्य कर रहा है। साथ ही किसानों को खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, जैविक खेती एवं अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. अरूण कुमार तोमर ने राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का संस्थान में उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया एवं आग्रह किया कि टोंक जिले के आसपास के पशुपालकों एवं किसानों की पशुपालन एवं कृषि में आने वाली स्मस्याओं के निराकरण हेतु संस्थान में एक कृषि विज्ञान केन्द्र खोला जाये। साथ ही संस्थान निदेशक महोदय ने किसानों एवं पशुपालकों को संस्थान द्वारा चलाई जा रही खेती एवं पशुपालन की उन्नत तकनीकियों से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम उपनिदेशक (कृषि विस्तार) कृषि विभाग टोंक एवं केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर के संयोजन से आयोजित किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. एल.आर. गुर्जर, प्रभारी, तकनीकी स्थानान्तरण एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।



BBLC BBRC