CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backभा.कृ.अ.प.-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरू क्षेत्रीय परिसर बीकानेर में हिन्दी सप्ताह समारोह का समापन



 हिन्दी सप्ताह का उदघाटन समारोह दिनांक 14.09.2022 को विधिवत रुप से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ जितेन्द्र सिंह मेहता, अधिष्ठाता सी.वी.ए.एस., बीकानेर, विशिष्ठ अतिथि, डाॅ धर्मेन्द्र यादव, अधिष्ठाता, बीकानेर तकनीकि विश्वविद्यालय, डाॅ अजय जोशी, सेवानिवृत प्रोफेसर ने शिरकत की। सभी ने हिन्दी राजभाषा के प्रचार-प्रसार में अपने विचार रखें।

दिनांक 21.09.2022 को भा.कृ.अ.प.-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरू क्षेत्रीय परिसर, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर-राजस्थान हिन्दी सप्ताह का समापन समारोह मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डाॅ नीरज के पवन ,संभागीय आयुक्त, बीकानेर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। डाॅ सुमंत व्यास, प्रधान वैज्ञानिक राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र, बीेकानेर ने विशिष्ठ अतिथि  के रुप मे उपस्थित रहे। मरू क्षेत्रीय परिसर की प्रभागाध्यक्षा,  डाॅ निर्मला सैनी ने स्वागत भाषण के साथ-साथ हिंदी सप्ताह में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी के साथ संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया। डांॅ व्यास ने दैनिक कार्यो के साथ-साथ कार्यालयों में भी हिन्दी की उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि, डाॅ नीरज के पवन ने हिन्दी के समृद्ध साहित्य पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी का अन्य भाषाओं में समावेश होने पर जोर दिया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने संस्थान के कर्मचारीगणों को हिन्दी सप्ताह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अशोक कुमार, वैज्ञानिक एवं हिन्दी अधिकारी ने किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ आशीष चैपडा,  वरिष्ठ वैज्ञानिक ने दिया।कार्यक्रम के अन्त में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 



BBLC BBRC