CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backअविकानगर में मनाया 8 वाॅ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस



  केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में आज दिनांक 21 जून 2022 को प्रातः 6 बजे से 7ः30 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के समस्त वैज्ञानिकों व कर्मचारियों द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। इस योग कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा सिम्पल योगा प्रोटोकाॅल के तहत् विभिन्न प्रकार के योगासन व प्राणायाम संस्थान के कर्मचारियों ने किये। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. सुरेश चन्द्र शर्मा ने सभी प्रकार के योगासन व प्राणायाम करने के तरीके व इनसे होने वाले शारिरीक एवं मानसिक फायदों के बारे में विस्त्त जानकारी दी गयी और कार्यक्रम का संचालन भी किया। श्री चन्द्र प्रकाश टेलर ने विभिन्न योग क्रियाओं का सजीव प्रदर्शन कर्मचारियों के मार्गदर्शन हेतु किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान निदेशक डाॅ. अरूण कुमार तोमर ने सम्बोधन करते हेतु बताया कि योग हमारे देश की अमूल्य धरोहर है और पूरे विश्व में शांति, समन्वय एवं सौहार्द स्थापित करने का एक साधन है। इससे चित्त शांत रहता है, बुद्धि कुशाग्र होती है और रोग दूर रहते है। योग को हमें अपने जीवन में आत्म सात कर रोजमर्रा के कार्याें में अभिन्न अंग बनाना चाहिये। इससे स्वयं की उत्पादकता के साथ-साथ संस्थान की उत्पादकता में भी वृद्धि की जा सकती है। 

 



BBLC BBRC