CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backभेड़, बकरी पालन विषय पर किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन



  केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर मे डॉ अरुण कुमार तोमर की अध्यक्षता मे भेड़-बकरी पालन विषय पर किसान-वैज्ञानिक  संवाद  का आयोजन किया गया। संवाद  मे  भेड़,बकरी पालन में वर्तमान परिवेश मे आने वाली समस्याओ एवं चुनौतियाँ पर किसानों एवं  वैज्ञानिकों ने विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ ही भेड़ ,बकरी पालन की संभावनाओं पर डॉ काम्ब्ले असिस्टेंट कमिश्नर पशुपालन विभाग महाराष्ट्र ने भी प्रकाश डाला गया।संस्थान के निदेशक  ने किसानों एवं पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु रखने एवं वैज्ञानिक विधियों से पशुपालन करने और कम हो रहे चारागाह पर पशुपालन  कैसे किया जाये किसानों को जानकारी दी। साथ ही किसान संवाद के दौरान किसानों के पशुओं में आने वाली समस्याओं को देखकर उनका समाधान करने के लिय वैज्ञानिकों को निर्देशित किया। किसान भाईयों एवं पशुपलकों ने भी ऐसे कार्यक्रम के आयोजन हेतु संस्थान का धन्यवाद किया एवं किसान संगोष्ठीयाँ करते रहने के लिये आग्रह किया।  संवाद  में  संस्थान से जुड़े 50  भेड़-बकरी पालकों ने भाग लिय। उक्त  किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन टी..टी. एवं एस.एस. विभाग के प्रभारी, डॉ. एल.आर. गुर्जर के द्वारा किया गया।



BBLC BBRC