CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकेन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस



 आज दिनांक 21 जून 2021 को केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6 बजे योगाभ्यास शिविर आयोजित किया जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कोविड-19 मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुऐ भारत सरकार के योग प्रोटोकाॅल में दी गयी योग मुद्राओं और प्राणायाम को संस्थान के कर्मचारियों ने डाॅ एस. सी. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक के मार्गदर्शन एवं श्री सी. पी. टेलर के प्रदर्शन अनुसार किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक डाॅ. अरूण कुमार तोमर ने  कहा कि योगासन व प्राणायाम से कर्मचारी न केवल स्वयं के शारिरीक स्वास्थ्य को बनाये रख सकते है बल्कि अच्छा मानसिक स्वास्थ्य भी प्राप्त कर सकते है। इससे संस्थान की उन्नति में उनका योगदान काफी उत्पादक रहेगा। इस अवसर पर योग इच्छूक कर्मचारियों ने नियमित रूप से योगाभ्यास करने का भी संकल्प लिया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री सुरेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद् किया।



BBLC BBRC