CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backमहिला कृषकों द्वारा संस्थान का भ्रमण



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर के तकनीकी स्थानांतरण विभाग द्वारा दिनांक 07 अक्तूबर 2013 को 45 महिला कृषकों को संस्थान का भ्रमण करवाया गया। सर्वप्रथम महिला कृषकों को संस्थान द्वारा भेड़ एवं खरगोश पालन पर निर्मित फिल्म दिखा कर संक्षिप्त जानकारी दी गई। तत्पश्चात प्रदर्शनी के माध्यम से संस्थान द्वारा पूर्व में किये गये शोध कार्यों के साथ-साथ उन शोधों का किसानों के जीवन में महत्व समझाया गया। महिला कृषकों को संस्थान के वस्त्र निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने की विधि दिखाई एवं बताई गई। इसके अलावा महिलाओं को रेवड़ में नस्ल सुधार कृत्रिम गर्भाधान तकनीक द्वारा ज्यादा बच्चे लेना टीकाकरण द्वारा मृत्युदर कम करना, पोषण तकनीकों से मेमनों का ज्यादा वज़न प्राप्त करना एवं उन्नत तकनीक व बीजों से चारा फसल की ज्यादा पैदावार लेना इत्यादि विषय विस्तार से समझाये गये। भ्रमण के अंत में महिलाओं ने भेड़ों के सैक्टर खरगोश इकाई एवं बकरी इकाई में जानवरों का रख-रखाव एवं इससे संबन्धित पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। महिला समूह ने भेड़ खरगोश व बकरी पालन में बहुत रुचि दिखाई और घर पर ऊन उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने की मांग की।



BBLC BBRC