CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backफार्मर फर्स्ट परियोजना के अन्तर्गत ग्राम गरजेड़ा में पशु स्वास्थ्य शिविर एवं रात्रि चैपाल का आयोजन।



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में संचालित फार्मर फर्स्ट परियोजना के अन्तर्गत दिनांक 26.03.2021 को पशु स्वास्थय शिविर एवं रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया] जिसमें गरजेड़ा गांव के लगभग 14 किसानों ने भाग लिया। पशु स्वास्थ्य शिविर में लगभग 587 भेड़] बकरी एवं गाय-भैंसों का ईलाज किया गया एवं पशुपालकों को इनके स्वास्थ्य सम्बन्धित सलाह दी गई। रात्रि चैपाल कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. अरूण कुमार तोमर ने किसानो को सम्बोधित करते हुये बताया कि पशुपालकों को पशुओं से अधिक उत्पादन लेने हेतु अच्छी नस्ल के पशु पालना चाहिए साथ ही उन्होंने पशुओं का उत्पादन बढ़ाने में पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य के लाभ के बारे में जानकारी दी एवं रेवड़ में उन्नत नस्ल के पशु रखने के फायदे बताये। रात्रि चैपाल कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. राघवेन्द्र सिंह] डॉ. एस.आर. शर्मा] डॉ. डी.के. शर्मा] डॉ. रंगलाल मीणा एवं श्री सी.एल. मीणा] सहा. वित्त एवं लेखा अधिकारी ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुये पशुपालन एवं कृषि में नवीन तकनिकियों को अपनाकर आजीविका को सुदृढ़ करने पर प्रकाश डाला। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. एस.एस. डांगी ने किसानों को फार्मर फर्स्ट परियोजना की विस्तृत जानकादी दी एवं परियोजना में किये जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एल.आर. गुर्जर] प्रभारी टी.ओ.टी. एवं एस.एस. के द्वारा किया गया।

 



BBLC BBRC