CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backफार्मर फस्र्ट परियोजना के अन्तर्गत कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन।



 केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान] अविकानगर द्वारा दिनांक 03 नवम्बर 2020 को ग्राम अरणिया] तह. मालपुरा] जिला-टोंक में फार्मर फर्स्ट परियोजना के अन्तर्गत कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम चैसला] अरनिया] बस्सी] डेंचवास] सोड़ा एवं गरजेड़ा के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक महोदय डॉ. अरूण कुमार तोमर ने संस्थान के द्वारा विकसित उन्नत तकनीकियों के बारे में किसानों को बताया साथ ही पशुपालन में उन्नत नस्लों के महत्व एवं खेती में उन्नत किस्मों के बीज के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि संस्थान द्वारा विकसित तकनीकियों को अंगीकृत करने के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धति द्वारा भेड़-बकरी एवं खरगोश पालन को भी अपनाये। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. रंगलाल मीणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. एस.सी. शर्मा] प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही डॉ. एल.आर. गुर्जर] प्रभारी तकनीकी स्थानान्तरण एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने परियोजना के अन्तर्गत चल रही गतिविधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी। परियोजना के सह अन्वेषक डॉ. एस.एस. डांगी ने भैंसों में नस्ल सुधार के बारे में चल रही गतिविधियों के बारे में किसानों को बताया। ग्राम पंचायत चैनपुरा के सरपंच महोदय ने भी किसानों के लिए संस्थान द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के लिए संस्थान का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर किसानों को उन्नत नस्ल के मेंढ़े] गेहूं एवं जौ की उन्नत किस्म के बीज भी निदेशक महोदय एवं परियोजना के सदस्यों द्वारा किसानों को प्रदान किये गये।



BBLC BBRC