CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backमरू क्षेत्रीय परिसर, भा.कृ.अनु.प-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान बीकानेर में हिन्दी सप्ताह का आयोजन



भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिए गए दिशानिर्देशो की अनुपालना करते हुए, 14 - 21 सितम्बर 2020 के दौरान मरू क्षेत्रीय परिसर, भा.कृ.अनु.प-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान बीकानेर में मनाया गया। हिन्दी सप्ताह का उद्घाटन मुख्य अतिथि, निदेशक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र,बीकानेर डॉ. राजेश कुमार सांवल, और विशिष्ट अतिथि, डॉ. शलिनी मूलचंदानी, प्रोफेसर और प्रभागाध्यक्ष डूंगर महाविधालय, बीकानेर की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि, डॉ. राजेश कुमार सांवल ने वैज्ञानिक कार्यो में हिन्दी के प्रयोग पर बल दिया तथा साथ ही कार्यालय के कार्यो में कुशलतापूर्वक हिन्दी के उपयोग के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। मुख्य अतिथि महोदय ने मरू क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक एवं कार्यालय गतिविधियों में हिन्दी के उपयोग की सराहना की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि, डॉ. शालिनी मूलचंदानी ने हिन्दी के सरलीकरण पर जोर देते हुए इसे जन-जन की भाषा बनाने पर जोर दिया। वही प्रभागाध्यक्ष महोदय ने हिन्दी सप्ताह के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए, कार्यालय में हिन्दी में होने वाली गतिविधियो के बारे में जानकारी दी तथा कार्यालय के क्रियाकलापो में हिन्दी के प्रयोग को बढावा देने पर जोर देते हुए हिन्दी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक क्रिया कलापों में हिन्दी भाषा के बढावा देने तथा कार्मिकों में हिन्दी के प्रति जागरूकता का विकास करने हेतु हिन्दी भाषा में विभिन्न रचनात्मक गतिविधिया आयोजित की गयी जिनमें स्वरचित कविता पाठ, हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, श्रुतिलेखन, हिन्दी में सामान्य ज्ञान, हिन्दी टिप्पण प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इन सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा वैज्ञानिक तथ्यो और निष्कर्षो को लोगों तक हिन्दी भाषा में प्रसारित करने के उद्देश्य से हिन्दी भाषा में पोस्टर प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें मरू क्षेत्रीय परिसर में होने वाले महत्त्वपूर्ण शोध विषयो यथा मेलाटोनिन द्वारा वीर्य प्रशीतन अवधि में सुधार एवं पोषण द्वारा भेड़ों की उत्पादकता में सुधार करने जैसे विषयों पर प्रदर्शन आयोजित किया। कोरोना वायरस के बढते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्मिकों में कोरोना के प्रति जागस्कता को बढाने हेतु ’’कोरोना वायरसः संक्षिप्त वैज्ञानिक विश्लेषण’’ विषय पर पोस्टर प्रदर्शित किया गया। हिन्दी सप्ताह समारोह का समापन, मुख्य अतिथि, डॉ. प्यारे लाल सरोज, निदेशक - भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने हिन्दी भाषा के संवैधानिक विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी भाषा के त्रिआयामी महत्त्व को समझाया तथा साथ ही, हिन्दी भाषा की सुग्रहिता, सरलता बनाए रखते हुए इसे जन-जन की सम्पर्क भाषा बनाने पर जोर दिया। और हिन्दी भाषा के राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। हिन्दी सप्ताह के समापन समारोह में डॉ. चन्दन प्रकाश, वैज्ञानिक द्वारा मुख्य अतिथि महोदय, डॉ. प्यारे लाल सरोज, निदेशक- भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर को मरू क्षेत्रीय परिसर बीकानेर के सभी कार्मिको को अभिप्रेरित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा साथ ही, हिन्दी भाषा के विकास के लिए सप्ताह के सफल आयोजन में अहम भूमिका अदा करने के लिए, डॉ. एच के नरूला, प्रभागाध्यक्ष महोदय, मरू क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर एवं अन्य सभी वैज्ञानिकों, तकनीकी, अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



BBLC BBRC