CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backमरु क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर में 150वीं गांधी जयंती का आयोजन



 केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, मरु क्षेत्रीय परिसर, बीकानेर में 150वीं गांधी जयंती 26 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2020 को हर्षों-उल्लास के साथ मनाया गई। इस अवसर पर डॉ एच के नरूला, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभागाध्‍यक्ष, डॉ निर्मला सैनी, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ चन्दन प्रकाश, वैज्ञानिक, डॉ अशोक कुमार, वैज्ञानिक एवं परिसर के कर्मचारियों ने 26 सितंबर, 2020 को 150वीं गांधी जयंती उद्घाटन के समारोह में भाग लिया तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ एच के नरूला ने की। 28 सितंबर, 2020 को डॉ देवाराम काकड़, निदेशक, योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कैम्पस, बीकानेर ने “भारत को हरित एवं स्वच्छ बनाना” पर व्याख्यान दिया। इस सप्ताह के दौरान हिम्मतासर गाँव में “पशुपालन के द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण एवं गरीबी हटाना” पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को कोरोना के बचाव के साथ-साथ पशुपालन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी तथा भेड़ों को पेट के कीड़े मारने की दवाई दी गई। इसके अलावा मरु परिसर में वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान भी चलाये गये जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 2 अक्टूबर को डॉ निर्मला सैनी, प्रधान वैज्ञानिक की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण की गई। डॉ अशोक कुमार, वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी, डॉ निर्मला सैनी, प्रधान वैज्ञानिक तथा श्री शशांक जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने पूरे साप्ताहिक कार्यक्रमों का संचालन किया।

 



BBLC BBRC