CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकेन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गड़सा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का आयोजन



भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अंतर्गत केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गड़सा द्वारा दिनांक  01.10.2020 से 02.10.2020 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती उत्सव बड़े हर्षो उल्लास से मनाया गया I दिनांक 01.10.2020 को केंद्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कृषि, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, ग्राम स्वराज्य इत्यादि में गांधी जी के  दर्शन पर प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया I इन प्रतियोगिताओं में केंद्र के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया I दिनांक 02.10.2020 को पूर्वान्ह इस समारोह का समापन  माँ सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर  मुख्य अतिथि श्री रमन जैन, प्रवक्ता (वाणिज्य) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहल-कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) ने संबोधित करते हुये महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और भारत की आजादी में उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद करते हुये कहा कि गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए I केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अब्दुल रहीम एवं डॉ रजनी चौधरी ने  इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित किया I मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया I केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ओमहरी चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये सत्य एवं अहिंसा के प्रति बापू जी के दर्शन पर विस्तृत प्रकाश डाला और वर्तमान परिस्थिति में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने हेतु  उपरोक्त सिद्धांतों को अपनाने का आहवाहन किया ।  केंद्र के  वैज्ञानिक, डॉ अब्दुल रहीम ने सभी आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया  



BBLC BBRC