CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकेन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण का आयोजन



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में 2 सितम्बर 2020 को वृक्षारोपण का आयोजन संस्थान के भेड़ सेक्टर न. 9 में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने किया। डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने के लिये वृक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में जैव-विविधता बनाये रखने के लियं भी वन आवश्यक हैं। इ अवसर पर 200 से अधिक पौधे लगाये गये तथा इन पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पर पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस एस डांगी, डॉ. अजीत महला एवं फार्म प्रबंधक श्री श्याम सिंह ने किया।



BBLC BBRC