|
|
|
![BLTC](images/BLTC.png) |
|
![BRTC](images/BRTC.png) |
|
Backभाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. (डा.) राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 25 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले संस्थान के 6 कार्मिकों डा. सीताराम शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, श्री सीताराम मीना, स.मु.त.अ., श्री रामधनी प्रसाद, तकनीकी अधिकारी, श्री कन्हैयालाल, तकनीकी अधिकारी, श्रीराम बाना, तकनीकी सहायक एवं श्री बृजमोहन धवन, तकनीकी अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समाज सदन अविकानगर द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं महिला क्लब के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व की भांति विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समाज सदन अविकानगर के उपाध्यक्ष, डा. एफ.ए. खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नवीन कुमार यादव, सहायक निदेशक (रा भा) ने किया।![](/upload//DSC_0413.JPG) ![](/upload//DSC_0434.JPG) ![](/upload//DSC_0449.JPG) ![](/upload//DSC_0488.JPG) ![](/upload//DSC_0548.JPG) ![](/upload//DSC_0567.JPG) ![](/upload//DSC_0596.JPG) ![](/upload//DSC_0599.JPG) ![](/upload//DSC_0601.JPG) ![](/upload//DSC_0626.JPG) ![](/upload//DSC_0635.JPG) ![](/upload//DSC_0667.JPG) ![](/upload//DSC_0668.JPG)
|
|
|
![BBLC](images/BBLC.png) |
|
![BBRC](images/BBRC.png) |
|
|
|
|