CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकेन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गयी जिसके तहत् संस्थान में स्थित केन्द्रीय एवं राजकीय विद्यालयों में एवं संस्थान कर्मचारियों ने गांधीजी के जीवन, सिद्धान्त एवं स्वच्छता से संबंधित विषयों पर प्रश्नोत्तरी, निबन्ध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतिस्पर्धा एवं व्याख्यान कराये गये। इसी दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती मनाई गई। संस्थान में प्रातः 10 बजे से सभागार में गांधीवादी मुल्यों की कृषि एवं पशुपालन में प्रासंगिकता, गांधी जी के सिद्धान्त उनके जीवन के अनछुए पहलुओं एवं एकल प्लास्टिक प्रयोग विषयों पर व्याख्यान दिये गये। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संस्थान निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि गांधीवादी मुल्यों को अपनाकर देश अच्छी प्रगति कर सकता है क्योंकि गांधीजी ने सदैव ग्रामीण विकास पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. एस.एम.के. नकवी, डॉ. अरूण कुमार व डॉ. आर्तबंधु साहू एवं संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री सुरेश कुमार, डॉ. एस.सी. शर्मा, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. वी.के. सक्सेना ने गांधीजी के जीवन आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किये। श्री नवीन कुमार यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान से जुडे कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों संबंधीं एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी एवं स्वच्छता शपथ ली गयी।

150वीं गांधी जी जयंती के नोडल फिसर डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 



BBLC BBRC