CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकेन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोषण क्षेत्रीय केन्द्र, गड़सा द्वारा आयोजित हिन्दी पखवाड़ा का समापन



भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अन्तर्गत केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोषण क्षेत्रीय केन्द्र, गड़सा द्वारा दिनाँक 14-09-2019 से 28-09-2019 तक आयोजित हिन्दी पखवाड़ा का समापन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 (श्रीमती) रीता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् ने कहा कि विश्व के लगभग 250 विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा पढ़ाई जाती है। इसलिए हम भारतीयों को अन्य भाषाओं की तुलना में हिन्दी का अधिक सम्मान करना चाहिए। उन्होंने हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा में शामिल होने की कामना की। विशिष्ट अतिथि महंत श्री राम शरण दास जी व्याकरणाचार्य, राधा कृष्ण मन्दिर ने राज भाषा हिन्दी को देश का गौरव बताते हुये आह्वान किया कि हम सभी को हिन्दी अपनाकर देश को आगे ले जाना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री चन्द्रशेखर सिंह सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल ने अपने सम्बोन्धन में कहा कि हमें दृढ़ सकल्प होकर राज-काज की भाषा में पूरे वर्ष हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्र के अध्यक्ष एवं प्राचार्य वैज्ञानिक डा0 ओमहरी चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी पहचान हमारे देश एवं भाषा से की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा अधिकांश  पत्र-व्यवहार हिन्दी में होना चाहिए। उक्त हिन्दी पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे प्रश्नमंच, प्रशासनिक शब्दावली, श्रुतिलेख, निबन्ध लेखन इत्यादि का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को  पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री भगवान प्रकाश, तकनीकी सहायक ने किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 के0 एस0 राजा रवीन्द्र ने सभी अतिथियों एवं आगन्तुकों  का धन्यवाद किया।



BBLC BBRC