CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backफार्मर फर्स्ट प्रोग्राम के अन्तर्गत ग्राम चौसला में सायं चौपाल का आयोजन



संस्थान के फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत दिनांक 26.04.2019 को ग्राम चौसला में सायं 05:00 से 07:00 बजे तक किसानों के साथ एक सायं चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 पुरूष किसानों एवं 40 महिला किसानों ने भाग लिया। चौपाल में संस्थान के निदेशक एवं पशु पोषण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर्तबन्धु साहू, विभागाध्यक्ष पशु प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग डॉ. अरूण कुमार, पशु शरीर क्रिया एवं जीव रसायन विज्ञान विभाग डॉ. राघवेन्द्र सिंह एवं फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट की टीम के सदस्यों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि संस्थान द्वारा अनेक उन्नत तकनीकियां विकसित की गयी है जिनका किसान फायदा उठायें। इसी सम्बन्ध में उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित अविकामिनमिक्स, मेमनाप्राश एवं कम कीमत में सन्तुलित दाना बनाने हेतु किसानों को समझाया। उन्होंने पशुओं को अजोला तैयार करने एवं इसे खिलाने के लाभ भी बताये। डॉ. अरूण कुमार ने किसानों को पशुओं की उन्नत एवं शुद्ध नस्ल रखने के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को बताया कि संस्थान उन्नत नस्ल के बकरे एवं बकरियाँ भी किसानों को कम किमत पर उपलब्ध कराता है जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके।। डॉ. राघवेन्द्र ने किसानों को भेड़ों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से ज्यादा बच्चे लेने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से संगठित रहकर कार्य करने का आह्वान भी किया। चौपाल के दौरान डॉ. साहू ने किसानों को फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किसानों की भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से नस्ल सुधार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान करने हेतु सिमन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार से मुर्रा नस्ल के पाडे का लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के चार गांवों चौसला, अरणिया, बस्सी एवं डेंचवास में यह सेवा निःशुल्क पहुचायी जा रही है एवं आसपास के अन्य गांवों के किसानों को न्यूनतम शुल्क लेकर यह सेवा दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सूचना कार्ड भी वितरित किये गये। चौपाल के दौरान किसानों एवं महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने भैंसो में किये जा रहे नस्ल सुधार के कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार, डॉ. पी.के. मलिक, डॉ. लीलाराम गुर्जर, डॉ. रंगलाल मीणा, डॉ. इन्दू देवी एवं श्री बलबीर सिंह साहू ने भी भाग लिया। अन्त में किसानों ने निदेशक महोदय एवं अन्य सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 



BBLC BBRC