CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backअविकानगर में 22 अप्रेल, 2019 को पृथ्वी दिवस मनाया गया



भा0कृ0अनु00-केन्द्रीय भेंड एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में दिनांक 22-04-2019 को अन्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्थान के निदेशक डा.अरूण कुमार तोमर ने संस्थान के सभी वैज्ञानिको, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुबन्धित कर्मचारियों से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जीवन देने वाली पृथ्वी पर हरियाली एवं पर्यावरण की रक्षा करें, प्लास्टिक का उपयोग नही करे, जल स्त्रोतों का अन्धाधुन्ध दौहन भी नही करे एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान दे ताकि हम आने वाली पीढियो के लिए इस धरा को रहने योग्य बनाये रख सकें।

इसी क्रम में सांय 4 बजे वस्त्र एवं वस्त्र रसायन विभाग के समीप अर्जुन के पौधो का वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर निदेशक महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुबन्धित कर्मचारियों को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि पृथ्वी पर लाखो प्रजातियो को आज मानव की अनियन्त्रित गतिविधियो से खतरा उत्पन्न हो गया हैं। कई प्रजातियां पृथ्वी से विलुप्त हो गई हैं, जो मानव गतिविधियो का ही परिणाम हैं यदि हम अब भी प्रजातियों के संरक्षण के लिए कार्य नही करते है तो विलुप्त होना मानवता की सबसे स्थायी विरासत हो सकती हैं। हमें लुप्त प्राय और खतरे वाली प्रजातियों की रक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के फार्म अनुभाग द्वारा करवाया गया।

 



BBLC BBRC