CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backउत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केन्द्र गड़सा में अनुसूचित जाति उप-योजना के अन्तर्गत किसानों का एक दिवसीय प्रदर्शन भ्रमण एवं प्रशिक्षण का आयोजन



भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भा0कृ0अनु00) नई दिल्ली के अन्तर्गत केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर जिला टोंक राजस्थान के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केन्द्र गड़सा में दिनाँक 16-03-2019 को अनुसूचित जाति उप-योजना के अन्तर्गत किसानों का एक दिवसीय प्रदर्शन भ्रमण एवं प्रशिक्षण का आयोजन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन  कर किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के प्राचार्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 ओमहरी चतुर्वेदी ने सभी किसानों का स्वागत करते हुये किसानो को वर्तमान ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लघुरोमंथी अर्थात भेड़-बकरियों एवं खरगो पालन के महत्व को बताते हुये इनके समुचित पोण हेतु उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 के0 एस0 राजा रवीन्द्र ने किसानों को भेड़ एवं खरगो के प्र्रजनन एवं प्रबन्धन सम्बन्धित जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ0 अब्दुल रहीम ने किसानों को भेड़ सेकटर एवं अंगोरा शशक एकां का भ्रमण करवाया। उपरोक्त प्रशिक्षण में गड़सा घाटी की 515महिला किसानो  सहित कुल 70 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 के0 एस0 राजारवीन्द्र ने किया तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री दुर्गा लाल वर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



BBLC BBRC