CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backउत्तरी शीतोषण क्षेत्रीय केन्द्र, गड़सा का स्थापना दिवस



भारतीय कृषि अनुसंधान परिद (भा0कृ0अनु00) नई दिल्ली के अन्तर्गत केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, जिला टोंक, राजस्थान के उत्तरी शीतोषण क्षेत्रीय केन्द्र, गड़सा में दिनाँक 09.02.2019 को केन्द्र का 57वाँ स्थापना दिवस का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर किया गया। इस  क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1963 में हिमाचल प्रदे के कुल्लू जिले के गड़सा गाँव के निकट हुई। वर्तमान में यह परिसर उत्तरी शीतोषण क्षेत्रीय केन्द्र ¼North Temperate Regional Station½ गड़सा के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर केन्द्र  के प्राचार्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 ओमहरी चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों एवं आगुन्तकों का स्वागत करते हुये वर्तमान ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भेड़ पालन के महत्व पर प्रका डालते हुये भेड़ गीत का गान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 आर्तबन्धु साहू, अध्यक्ष पषु पोण विभाग केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, जिला टोंक, राजस्थान ने संस्थान द्वारा विकसित भेड़ पालन से सम्बन्धित  नवीनतम तकनीकों एवं किसानोपयोगी योजनाओं के बारे में बताया।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ0  संजीव नड्डा उप-निदे, पशु पालन विभाग, कुल्लू ने विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ0 एस0 एस0 सामान्त DSc, FNASc, FSE प्रभारी वैज्ञानिक, हिमाचल इकाई गोबिन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत् विकास संस्थान हिमाचल इकाई, मौहल-कुल्लू  ने हिमालयी पर्यावरण एवं इसके सतत् विकास हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में विद्यमान जैव विविधता को बरकरार रखने तथा पारिस्थितिकी अनुकुल  पर्यावरण पर बल देते हुये प्लास्टिक मुक्त वातावरण पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ0 कुमार चंद र्मा, कार्यक्रम समन्वयक, चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, जोरा, जिला कुल्लू ने किसानों को दिये जाने वाले प्रशिक्षणों एवं योजनाओं के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डा0 डी0 आर0 ठाकुर  सह-निदे, अनुसंधान एवं प्रसार , चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केन्द्र, जोरा, कुल्लू  ने उनके केन्द्र द्वारा विकसित पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों के लिए लाभकारी प्रजातियों की जानकारी दी। इस अवसर पर किसान वैज्ञानिक संगोष्ठीयोजित की गई जिसमें लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। आगुन्तकों एवं किसानों के लिये भेड़ एवं खरगो सम्बन्धी प्रदर्शनी लगाई गई। श्रीमती बीना ठाकुर  प्रगतिशील किसान एवं प्रधान ग्राम पंचायत मंगलौर तथा श्री नेक राम र्मा ग्राम व पोस्ट नांज ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किये एवं उनके द्वारा अपनायी जा रही कृषि एवं पशुपालन सम्बन्धी लाभकारी उन्नत तकनीकों का वर्णन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरा स्थानीय कलाकारों द्वारा कुल्लू जिले की प्रसिद्ध कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री दुर्गा लाल वर्मा ने किया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 के0 एस0 राजा रवीन्द्र ने सभी अतिथियों एवं आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



BBLC BBRC