CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backसंस्थान में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन।



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में दिनांक 15.02.2018 को एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। जिसमें नई दिल्ली से पधारे श्री करन सिंह, सहायक निदेशक ने संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधन करते हुए राजभाषा अधिनियम 1963, राजाभाषा नियम 1967 एवं देवनागरी लिपि का मानकीकरण व गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग से प्राप्त वार्षिक कार्यक्रम के अनुरूप हिन्दी के अनुपालन करने पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया। संस्थान में किये जा रहे हिन्दी कार्यों के लिए भेजी जाने वाली तिमाही प्रगति प्रतिवेदन के हिन्दी आँकड़ों को सही रूप में किस प्रकार से भरकर भेजे पर भी विस्तृत रूप से जानकारी भी प्रदान की। राजभाषा विभाग के जयपुर स्थित कार्यालय से पधारे श्री राजेश मीना ने हिन्दी आई.टी.टूल्स का परिचय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों को कम्प्यूटरों पर यूनिक कोड़, हिन्दी टंकण, अनुवाद आदि विषयों पर हिन्दी साफ्टवेयर आदि को स्थापित कर राजभाषा हिन्दी कार्यों को सरल एवं आसान तरीके से किये जाने की तकनीकियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में संस्थान के 80 से अधिक वैज्ञानिकों, प्रशासनिक व तकनीकी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. अरूण कुमार तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया और समस्त वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा हिन्दी संबंधी कठिनाइयों को इस हिन्दी कार्यशाला में सीखने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री सुरेश कुमार, पशु शरीर क्रिया एवं जीव रसासन प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष, डा. राघवेन्द्र व प्रभारी पी.एम.ई. अनुभाग डा. ए.के. शिन्दे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के राजभाषा अधिकारी श्री जे.पी. मीना ने संस्थान में पधारे अतिथियों एवं वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद प्रदान किया।



BBLC BBRC