CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backफार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 45 प्रगतिशील किसानों द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के संस्थानों का भ्रमण



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान] अविकानगर के फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत चौसला] डेंचवास] अरणिया एवं बस्सी गांव के 45 प्रगतिशील किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के विभिन्न संस्थानों राष्ट्रीय सरसों निदेशालय] भरतपुर] केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान] मखदूम एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान] नई दिल्ली का भ्रमण दिनांक 29 से 31 जनवरी] 2018 के दौरान कराया गया। किसानों ने राष्ट्रीय सरसों निदेशालय द्वारा विकसीत उन्नत किस्मों का अवलोकन किया। राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान] मखदूम में किसानों ने बकरियों की विभिन्न नस्लों जैसे बारबरी] जमनापारी] बीटल के बारे में जानकारी प्राप्त की। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान] नई दिल्ली में किसानों ने कृषि की नई-नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने भ्रमण के दौरान फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय परियोजना अन्वेषक डॉ. वी.पी. चहल से मुलाकात की एवं प्रोजेक्ट के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। किसानों ने श्री सी.आर. चौधरी] केन्द्रीय राज्य मंत्री से भी मुलाकात की एवं अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। यह भ्रमण कार्यक्रम श्री बलवीर सिंह साहू] सह अन्वेषक फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट द्वारा संचालीत किया गया।



BBLC BBRC