CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backराष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस पर निदेशक ने स्कूल के बच्चों को प्रेरित किया



संस्थान के निदेशक डॉ. अरूण कुमार ने दिनांक 03 दिसम्बर, 2017 को एस.आर.के. जोबनेर संस्था द्वारा बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विघालय, मालपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। संस्था द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे मालपुरा क्षेत्र के 1024 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए डॉ. अरूण कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही अकेला ऐसा माध्यम है जो हमारे देश को विकसित देशों की श्रेणी में शामिल कर सकती है। भारत की 70 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है। इसीलिए आज देश को कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने की अत्यन्त आवश्यकता है जिससे कि किसानों को जागरूक करके कृषि एवं पशुपालन में आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि सम्बन्धित विषयों को भी बच्चे चुनें जिससे कि वे देश में कृषि को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सके। 1024 बच्चों के लिये आयोजित प्रतियोगिता में अर्पित कुमार गुप्ता को प्रथम पुरस्कार एवं वंशिका विजय को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम में डॉ. अरूण कुमार के साथ डॉ. राजकुमार, वैज्ञानिक, तकनीकी स्थानान्तरण एवं सामाजिक विज्ञान विभाग एवं डॉ. आर.बी. शर्मा, तकनीकी अधिकारी पशु पोषण विभाग ने भी भाग लिया। 

 

 



BBLC BBRC