CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Back’’ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’’ (ग्राम) उदयपुर में संस्थान के उत्कृष्ट जानवरों की प्रदर्शनी।



राजस्थान सरकार के कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2017 (ग्राम-2017) का दिनांक 07-09 नवम्बर 2017 का उदयपुर में आयोजन किया गया। ग्राम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में नवाचार गतिविधियों एवं नवीनतम तकनीकियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना था। मेले का उद्घाटन सम्माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं सम्माननीया श्रीमती वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा किया गया। मेले में संस्थान द्वारा विकसित उन्नत नस्ल (अविशान, मालपुरा, मगरा एवं चैकला) के मेंढ़ों की प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसके माध्यम से मेले में आये 5200 किसानों, महिलाओं, उद्यमियों एवं छात्र-छात्राओं को भेड़ की नस्लों एवं संस्थान द्वारा विकसित तकनीकियों के बारे में जानकारी दी गई।  संस्थान के जानवरों का सम्माननीय धनसिंह रावत, सांसद, बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र एवं सम्माननीय सुशील कटारा, राज्य मंत्री, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी, राजस्थान सरकार के द्वारा अवलोकन किया एवं अपने क्षेत्र के किसानों को संस्थान द्वारा विकसीत अविशान नस्ल को अपनाने हेतु इच्छा जाहिर की। संस्थान के जानवरों की प्रदर्शनी में डाॅ. एल.आर. गुर्जर, श्री पील्लू मीणा एवं श्री जगदीश प्रसाद गुर्जर ने भाग लिया।



BBLC BBRC