CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backपशु आरोग्य मेला’ मोतिहारी बिहार में संस्थान की तकनीकियों का प्रदर्शन



बिहार के पूर्वी चंपारन जिला मोतिहारी की तहसील केसरिया ब्लाक के सेमुआपुर गांव में पशु आरोग्य मेलाके आयोजन के अवसर पर संस्थान को प्रदर्शनी लगाने हेतु आमंत्रित किया गया था। इस मेले में संस्थान द्वारा विकसित नवीन तकनीकियों के साथ प्रदर्शनी दिनांक 28-29 अक्टूबर, 2017 तक लगाई गई। पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन सम्मानीय श्री राधामोहन सिंह, कृषि मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया। इस मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) के लगभग 10 संस्थानों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। उदघाटन के समय सम्मानीय डा. जयकृषणा जेना, डी.डी.जी. पशु विज्ञान, नई दिल्ली ने भी अतिथि के रूप में भाग लिया। मेले में संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में लगभग 950 किसानों ने अवलोकन किया। संस्थान प्रदर्शनी द्वारा लगाई गई एवं मेले में आये किसानों, महिलाओं एवं छात्रों को संस्थान के श्री पी.एम. सूमन द्वारा विकसित नवीनतम तकनीकियों के बारे में जानकारी दी।



BBLC BBRC