CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backसंस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शृभारम्भ



केन्द्रीय भेड़ एंव ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में सतर्कता जागरुकता सप्ताह -2017 का शुभारम्भ किया गया। यह सप्ताह दिनाक 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2017 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिषद के निर्देशानुसार मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के शुभारम्भ में संस्थान के प्राचार्य वैज्ञानिक एवं सतर्कता अधिकारी डा. आर. एस. भट्ट ने संस्थान में कार्यरत वैज्ञानिको, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई एवं सर्तकता से सम्बधित गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्थान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी श्री छुटटन लाल मीना ने वित्त अनुभाग से सम्बधित भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं निवारण को लेकर किये जा रहे विभिन्न उपाय एवं सरकार द्वारा अपनाई जा रही नई वित्तिय प्रणालियों जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सस्थान के निदेशक डा. अरूण कुमार तोमर ने समस्त वैज्ञानिको, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि संस्थान के विकास के लिए सकारात्मक सोच अपनाते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में प्रशासन की मदद करे जिससे की देश के विकास में हम सभी की और अधिक भागीदारी बढ सके। इस अवसर पशु देहिकी व जीव रसायन विभाग के अध्यक्ष डा राधवेन्द्र सिंह व पशु पोषण विभाग के अध्यक्ष डा साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में डा. भटट् नें धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।



BBLC BBRC