|
|
|
![BLTC](images/BLTC.png) |
|
![BRTC](images/BRTC.png) |
|
Backकृषि मेला’ मोतिहारी बिहार में संस्थान द्वारा विकसित तकनीकियों का प्रदर्शन
बिहार के जिला पूर्व चम्पारन के मोतिहारी में ’कृषि मेला’ के आयोजन के अवसर पर संस्थान की प्रदर्शनी लगाने का आमंत्रित किया गया था। जिसमें संस्थान द्वारा विकसित नवीन तकनीकियों के साथ प्रदर्शनी दिनांक 15 अप्रेल, 2017 से 19 अप्रेल, 2017 तक लगाई गई। इस मेले का उद्घाटन सम्माननीय श्री राधामोहन सिंह, कृषि मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया। इस मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) के लगभग 70 संस्थानों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन के समय सम्मानीय डा. त्रिलोचन महापात्रा, सचिव, DARE & DG ICAR, नई दिल्ली ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले में भाग लिया। मेले में संस्थान द्वारा लगाई प्रदर्शनी का लगभग 550 किसानों ने अवलोकन किया। संस्थान प्रदर्शनी डा. एल.आर. गुर्जर एवं श्री रतन लाल बैरवा के द्वारा लगाई गई तथा मेले में आये किसानों एवं महिलाओं एवं छात्रों को संस्थान द्वारा विकसीत नवीनतम तकनीकियों के बारे में जानकारी दी गई।
![](/upload//DSCN2198.JPG)
![](/upload//DSCN2209.JPG)
![](/upload//DSCN2211.JPG)
![](/upload//DSCN2214.JPG)
|
|
|
![BBLC](images/BBLC.png) |
|
![BBRC](images/BBRC.png) |
|
|
|
|