CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकिसान गोष्ठी आयोजन



भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केन्द्र गड़सा द्वारा मण्डी जिले के रोपा गाँव में दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष डा0 ओमहरि चतुर्वेदी ने उपस्थित कृषकों को बताया कि पशुधन नित्य सभी लोको में उपकारी है इसलिए कृषि व पशु पालन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने पशुकी खिलाई पिलाई एवं प्रबन्धन की गूढ़ जानकारी देते हुए उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केन्द्र गड़सा द्वारा किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान की। केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 देबब्रत सेठी ने भेड़ पालन के लाभ एवं संस्थान किसान सहभागिता द्वारा कृषि तकनीको के विकास की सम्भावना जताई। केन्द्र के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने किसानों को पंजीकृत किया। किसान गोष्ठी में रोपा पंचायत के प्रधान एवं उप- प्रधान समेत आस-पास के गाँव के लगभग 30 किसानों एवं 10 ग्रामीण महिला ने भाग लिया। गोष्ठी में पशु को  खिलाने हेतु खनिज मिश्रण वितरित किया गया। इस अवसर पर किसानो को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान प्रदर्शनी एवं किसान गोष्ठी आयोजित करने के लिए किसानों ने केन्द्र का धन्यवाद किया।



BBLC BBRC