CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backभा0कृ0अ0प0- केन्द्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधाान संस्थान, मरू क्षेत्रीय परिसर बीकानेर में वन महोत्सव का सामूहिक कार्यक्रम



प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 5 अगस्त 2016 को संस्थान एवं भा0कृ000 के बीकानेर में स्थित अन्य संस्थान- राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान केन्द्र, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, एवं महावीर इन्टरनेशनल के साथ  मरू क्षेत्रीय परिसर के प्रोधोगिकी पार्क में वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सामूहिक पोैधा-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्याक्रम के अन्तर्गत  संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं परिषद के सह-संस्थानों व महावीर इन्टरनेशनल से पधारे हुये अधिकारियों ने फालसा, गूदें, खेजड़ी, करोदें, शीशम, नीम के लगभग 250 पौधे लगाये गये।

                कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक, डा0 एन0 वी0 पाटिल ने पोधा रोपण व पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि वर्तमान युग में वृक्ष ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत लाभदायक है। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी डा लेधा एवं केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान केन्द्र के डा0 बीरबल ने  बताया कि वृक्ष सर्दी, गर्मी एवं बरसात तीनों ही मौसम के लिए उपयोगी होते है। वृक्षों से प्रत्येक जीव को लाभ होता है।  

                डा00 के0 पटेल, प्रभागाध्यक्ष बताया कि परिसर द्वारा पिछले 2 वर्षो से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गत वर्षो में लगाये गये सभी पौधैं सजीव है एवं वृक्ष के रूप में पनप रहे हैं। उन्होने यह भी बताया कि मरू क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सन्तुलित करते हुए अधिक से अधिक चारा उत्पादन भी किया जा सकता है। अन्त में उन्होनें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बाहर से पधारे हुये सभी आगन्तुकों का कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार प्रकट किया ।



BBLC BBRC