CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backराजीविका की 32 महिला किसानों को संस्थान भ्रमण करवाया गया



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), टोंक द्वारा लायी गई निवाई तहसील की 32 प्रगतिशील महिला किसानों को दिनांक 22.06.2016 को संस्थान का भ्रमण करवाया गया। महिलाओं को संस्थान द्वारा निर्मित फिल्म दिखाई गई। प्रदर्शनी भवन में महिलाओं को भेड़ों की विभिन्न नस्लों के बारे में बताया गया एवं अन्य जानकारी दी गई। महिलाओं को वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग का भ्रमण कराया गया और यहाँ उन्होंने विभिन्न उत्पादों में विशेष रूचि दिखाई। महिलाओं को संस्थान के पशु प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया और उन्हें भेड़-बकरी प्रबन्धन से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं ने भेड़ एवं बकरी पालन पर नवीनतम जानकारी ग्रहण कर खुशी व्यक्त की एवं संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भ्रमण संस्थान के तकनीकी स्थानान्तरण एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा करवाया गया।  

   



BBLC BBRC