CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Back35 किसानों का संस्थान भ्रमण



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा राजस्थान राज्य पशुधन प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर द्वारा लाये गये सीकर जिले के 35 किसानों को दिनांक 21.06.2016 को संस्थान का भ्रमण करवाया गया। संस्थान के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र पर किसानों को संस्थान के कार्यों एवं गतिविधियों पर निर्मित फिल्म दिखाकर जानकारी दी गई एवं किसानों को संस्थान के प्रदर्शनी भवन में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी गई। किसानों को वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग में ऊन से विभिन्न उत्पादों को बनाने की कार्यप्रणाली समझाई गई। किसानों को संस्थान के सेक्टर नं. 9 पर मालपुरा, पाटनवाड़ी, दुम्बा नस्ल की भेड़, मेंमनें एवं मेंढ़े दिखाए गए एवं सेक्टर पर किसानों को भेड़ प्रबंधन से सम्बन्धित पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गई। किसानों को संस्थान की बकरी इकाई का भ्रमण भी कराया गया। किसानों ने भ्रमण का पूरा लाभ उठाया एवं भेड़ एवं बकरी पालन के बारे में नवीनतम जानकारी ग्रहण की और संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भ्रमण संस्थान के तकनीकी स्थानान्तरण एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा करवाया गया।  



BBLC BBRC