CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backआजीविका सुधार हेतु आदिवासी क्षेत्रो में प्रशिक्षण



केन्द्रीय भेड़ व ऊन संस्थान के मरूक्षेत्रीय परिसर, बीकानेर द्वारा जन जातीय उपयोजना में दो दिवसीय आदिवासी ग्रामीणों का प्रषिक्षण कार्यक्रम '' जनजातीय क्षेत्रो में वैज्ञानिक प्रंबधन द्वारा उन्नत भेड व बकरी पालन विषय पर क्रम: विधा भवन कृषि विज्ञान केन्द्र बंडगावं तथा नवानिया वेटनरी कालेज, उदयपुर मे 3-5 फरवरी 2016 के दौरान आयोजित किया गया। जिसमें जन जातीय क्षेत्रो के झाडोल व सलुम्बर तहसील के विभिन्न गावो से करीब 60 आदीवासी पशुपालको ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण शिवरों में आजीविका सुधार हेतु भेड़ बकरी पालन विषयो पर विभिन्न तकनिकियों की जानकारी दी गयी। पशुओ से अधिक उत्पादन लेने हेतु उन्नत नस्ल के पषु, अच्छी पोषण व्यवस्था, बांझपन निवारण, स्वास्थ्य प्रबन्घन आदि विषयों पर जानकारी दी। पुरक पशु आहार मिश्रण बनाने की विधि का प्रयोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको द्वारा आदिवासी क्षेत्र कि भौगोलिक सिथति के हिसाब से पौध नरसरी लगाकर उन्नत सब्जी एवं फल उत्पादन करने की प्रयोगिक जानकारी दी।

 विभिन्न रोगो में उपयोग हेतु प्राथमिक चिकित्सा किट में प्रयोग में आने वाली दवार्इयो की जानकारी दी तथा प्रशिक्षण में आये सभी पशुपालको को प्राथमिक चिकित्सा किट भी वितरित की गयी । पुरक पशु आहार मिश्रण उत्पादन बढाने हेतु भेड़ व बकरियों में प्रयोग करने के लिए वितरित किया गया। वैज्ञानिको द्वारा उदयपुर के समीप के गावों झाडोल व सलम्बुर आदिवासी क्षेत्रो में दौरा कर पशुपालन संख्या, रखरखाव व पोषण संबधी जानकारी एकत्रित कर गयी।

 



BBLC BBRC