CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backकिसानों को नि:शुल्क सिरोही बकरा वितरण एवं जनजातीय क्षेत्र, उदयपुर से आये किसानों का संस्थान भ्रमण



केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा उदयपुर जिले के जनजातीय क्षेत्र (मेगा शीप सीड प्रोजेक्ट, सोनाड़ी इकार्इ) से आये 60 किसानों को संस्थान का भ्रमण करवाया गया। इसके अन्तर्गत पहले किसानों को संस्थान की बकरी इकार्इ का भ्रमण कराया गया। बकरी इकार्इ में किसानों को सिरोही नस्ल की बकरियों के बारे में बताया गया। किसानों द्वारा संस्थान की बकरी इकार्इ पर किसानों को नि:शुल्क सिरोही बकरे देने के कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें संस्थान के निदेशक डा. एस.एम.के. नकवी, मुख्य अतिथि डा. एस.पी.एस. अहलावत, पूर्व निदेशक, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली, विशिष्ट अतिथि डा. पी.के. राउत, प्रभारी, बकरी नेटवर्क परियोजना एवं संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से भेड़ एवं बकरी पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. अहलावत ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए किसान का हित देश के लिए सर्वोपरी है। उन्होंने किसानों को संस्थान संस्थान से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन डा. ऐ.के. तोमर, अध्यक्ष पशु आनुवांशिक एवं प्रजनन विभाग ने किया। उन्होंने किसानों को बकरी पालन के बारे में बताया। किसानों को संस्थान के सेक्टर नं. 9 पर मालपुरा, पाटनवाड़ी, दुम्बा नस्ल की भेड़, मेंमनें एवं मेंढ़े दिखाए गए। सेक्टर पर किसानों को भेड़ प्रबंधन से सम्बनिधत पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गर्इ। इसके अलावा किसानों ने वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग का भी भ्रमण किया। डा. फतेह सिंह, वैज्ञानिक पशु स्वास्थ्य विभाग ने किसानों को भेड़ और बकरियों के रोग, रोकथाम के उपाय, टीकाकरण एवं मौसमी बिमारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। किसानों के साथ आये डा. प्रकाश चन्द्र शर्मा ने भ्रमण को किसानों के लिये बहुत उपयोगी बताया।



BBLC BBRC