CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backअनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत अंगीकृत गांव देशमी में पशु स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन



संस्थान में चल रही अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत अंगीकृत गांव देशमी में आज दिनांक 18.04.2024 को पशु स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान 70पशु पालकों की कुल 75 भेड़ों एवं 350 बकरियों एवं  अन्य जानवरों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर बीमार भेड़-बकरियों का उपचार किया गया। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से सावधान रहने एवं  बचाव के उपाय बताये  गये।  स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक  डॉ. अरूण कुमार तोमर ने किसानों को सम्बोधित  करते  हुये  कहा  कि  वे  संस्थान द्वारा  चलाई  जा  रही योजनाओं  का अधिक से अधिक  फायदा  उठायें  और  संस्थान  से मिलकर  निरन्तर  सहयोग  प्राप्त  करते  रहें एवं अपनी आजिविका  में  वृद्धि करें।  साथ  ही  निदेश क  महोदय ने किसानों को  रेवड़ मेंउन्नत  नस्ल के महत्व एवं उसके  फायदे  एवं  रेवड़ में  बेहतर  प्रबन्धन एवं  स्वास्थ्य प्रबन्धन के लाभ के बारे  में बताया।  साथ  ही किसानों  से आगामी  लोकसभा  चुनाव 2024 में शत  प्रतिशत  मतदान  करने के लिये  जागरूक   किया एवं  लोकतंत्र के लिए वोट की ताकत के महत्व  पर भी  प्रकाश  डाला।  कार्यक्रम  में  संस्थान के वैज्ञानिक/कर्मचारी  डॉ. जी.जी. सोनावणे, विभागाध्यक्ष, पशुस्वास्थ्य विभाग, डॉ. एल.आर. गुर्जर, प्रभारी, टी.ओ.टी. एस.एस. विभाग, डॉ. रणजीत सिंह गोदारा, वैज्ञानिक, डॉ. सृष्टिसोनी, वरिष्ठतकनीकीअधिकारी, श्रीडी.के. यादव, तकनीकी  अधिकारी, श्रीपिल्लूमीना, तकनीकी  सहायक ने भागलिया।  कार्यक्रम के समन्वयकडॉ. एल.आर. गुर्जर, प्रभारी, टी.ओ.टी. एवं एस.एस. थे ।



BBLC BBRC