|
|
|
![BLTC](images/BLTC.png) |
|
![BRTC](images/BRTC.png) |
|
Backअपोलो वेटरनरी कॉलेज के स्टूडेंटस के 10 दिनों के इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत हुई
केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में आज दिनांक 1 अप्रैल,2024 को अपोलो वेटरनरी कॉलेज के इंटर्नशिप स्टूडेंट का 10 दिवसीय (1 से 10 अप्रैल) वेटरनरी इंटरनशिप कार्यक्रम की शुरुआत हुई l संस्थान निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने सभी वेटरनरी इंटर्नशिप स्टूडेंट से संस्थान की तकनीकीयों, भेड़ बकरी एवं खरगोश पालन पर नवीनतम जानकारी सीखने पर जोर दिया l उन्होंने बताया कि आप फील्ड में जाकर किसानों को इन नवीन तकनिकीयों के ज्ञान को साझा कर सकते हैं और किसानों को जागरूक कर सकते है l
इंटर्नशिप प्रोग्राम का समन्वयन डॉ. सुरेश चंद शर्मा एवं डॉ अजित सिंह महला द्वारा किया जा रहा है l प्रोग्राम में संस्थान के पशु पोषण विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ रणधीर सिंह भट्ट, डॉ. गणेश जी सोनवणे, डॉ अजय कुमार, डॉ सत्यवीर सिंह डांगी एवं डॉ अरविन्द सोनी भी उपस्थित रहे l अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉक्टर अमर सिंह मीना ने दी जानकारी l
![](/upload//photo_2024-04-01_16-28-00.jpg)
|
|
|
![BBLC](images/BBLC.png) |
|
![BBRC](images/BBRC.png) |
|
|
|
|