CSWRI Logo CSWRI Title ICAR Logo  
BLTC BRTC

Backसंस्थान में हिन्दी में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण



भारतीय कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के श्रीमती निरंजन कौर, उप सचिव (प्रशासन एवं संस्थान समन्वय) एवं डाॅ. पूरन सिंह, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने दिनांक 30 मई, 2014 को संस्थान द्वारा हिन्दी में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ. सैयद मोहम्मद खुर्शीद नकवी ने मुख्य संस्थान एवं इसके उपकेन्द्रों पर हिन्दी में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी समिति को प्रदान की। संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा) श्री मुरारी लाल गुप्ता ने समिति के सदस्यों को संस्थान के विभिन्न अनुभागों की पत्रावलियों, उपस्थिति पंजिकाओं, द्विभाषी रबर स्टाम्प एवं अन्य कागजातों का अवलोकन करवाया तथा भारत सरकार एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा हिन्दी के प्रयोग से संबंधित जारी निर्देशों की अनुपालना संबंधी परिपत्रों की जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन में श्रीमती निरंजन कौर, उप सचिव (प्रशासन एवं संस्थान समन्वय) ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा अपने बहुमूल्य सुझावों से अवगत कराया। सहायक निदेशक (राजभाषा) डाॅ. पूरन सिंह ने निरीक्षण के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि उनके निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से पूर्व जो भी संस्थान में हिन्दी से संबंधित कमियाँ हैं, उन्हें दूर करवाना है ताकि भविष्य में जब कभी भी संसदीय राजभाषा समिति का संस्थान में निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित होता है, उस दौरान संस्थान एवं परिषद को किसी भी प्रकार की विपरीत टिप्पणी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तकें, तकनीकी बुलेटिन, पम्फलेट्स एवं फोल्ड़रों का प्रदर्शन किया गया। श्री गुप्ता ने अतिथियों एवं संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



BBLC BBRC